Home विदेश

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी:4 लोगों की मौत

140
0

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया। जांच एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

आरोपी से और लोगों को भी खतरा
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार की है। बटलर टाउनशिप पुलिस प्रमुख जॉन पोर्टर ने बताया कि हमलावर की पहचान स्टीफन ए मार्लो के रूप में हुई है। मार्लो के पास अभी भी हथियार हैं। यही वजह है कि उससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान जारी की
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 5 फुट 11 इंच लंबा है। उसका वजन करीब 160 किलो है, भूरे बाल है। घटना के दौरान मार्लो ने शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। अधिकारियों ने लोगों को शूटर से सावधान रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here