Home देश

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा

172
0

पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।

जब चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया। हालांकि इस मामले में कोस्ट गार्ड की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कड़ा एक्शन होने के डर से ही पाकिस्तानी जहाज भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकला।

पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के भारतीय सीमा में घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब देने की बजाय खामोश रहा।

डॉर्नियर ने आक्रामक उड़ान भर जहाज को खदेड़ा
जब पाकिस्तानी जहाज के इरादे संदिग्ध दिखे, तो डोर्नियर ने उसके सामने दो से तीन बार एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इससे उसे डोर्नियर के आक्रामक होने का पता चल गया और वह भारतीय सीमा से वापस चला गया। इसके बाद डॉर्नियर ने दूर जाने तक पाकिस्तानी जहाज पर नजर भी रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here