नई दिल्ली: हिंदुजा समूह ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। 108 साल पुरानी कंपनी साल 2023 में भी संडे टाइम्स रिच लिस्ट में पहले नंबर पर आई है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक हिंदुजा समूह ने लगातार पांचवी बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में यूनाइडेट किंगडम में रहने वाले शीर्ष 1000 परिवारों या व्यक्तियों के नेटवर्थ के आधार पर उनकी रैंकिंग की है। इस लिस्ट में एक बार फिर से पहला स्थान हिंदुजा ग्रुप को मिला है। ऑटोमोटिव, एनर्जी, हेल्थ केयर जैसे सेक्टर में काम कर रही इस कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद कंपनी के को फाउंडर गोपीचंद हिंदुजा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे भाई मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम सब चार शरीर एक आत्मा हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने चेयरमैन एसपी हिंदुजा का निधन हो गया था।
हिंदुजा ग्रुप की स्थापना श्रीचंद परमानंद ने 1914 में किया था। श्रीचंद परमानंद के चार बेटे है। शुरुआत में यह कमोडिटी ट्रेडिंग बिजनेस में था। बाद में इसका कारोबार कई सेक्टर में फैल गया। आज दुनिया के 38 देशों में इस ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। हिंदुजा ग्रुप में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी काम करते हैं। हिंदुजा ग्रुप ट्रक बनाता है। इसके अलावा यह बैंकिंग, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी और ऑटोमोटिव में है। इसके अलावा मीडिया, हेल्थ और केमिकल सेक्टर में भी कारोबार कर रहा है। ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े बैंड हिंदुजा ग्रुप के ही हैं।