10 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी ‘भाग मिल्खा भाग’। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें फरहान अख्तर लीड रोल में थे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायेरक्ट किया था। इसमें दिव्या दत्ता ने भी अहम किरदार निभाया था। वो मिल्खा सिंह की बड़ी बहन इसरी कौर बनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले-पहल दिव्या ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि खुद फरहान थे। बाद में डायरेक्टर को उन्हें समझाना पड़ा था कि ‘तुम एक्ट्रेस हो। तुम प्रोफ्रेशनल हो।’ तब जाकर वो मानी थीं।
सेट पर फरहान को पहचान नहीं पाई थीं दिव्या
राकेश ने दिव्या को अपना मन बदलने के लिए मना लिया, क्योंकि उस किरदार के लिए वो उनकी पहली और आखिरी पसंद थीं। दिव्या ने ये भी खुलासा किया कि जब वो पहली बार ‘भाग मिल्खा भाग’ के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं तो वो फरहान अख्तर को पहचान ही नहीं पाईं। वो हुबहू मिल्खा सिंह की तरह दिखते और काम करते थे।