सतना के फ्लाई ओवर पर भीषण हादसा:पुल से नीचे गिरा ऑटो एक की मौत 6 घायल बागेश्वर धाम दर्शन करने जाते वक्त हुई दुर्घटना

151
0

सतना शहर में सेमरिया चौक पर बने फ्लाई ओवर पर सोमवार को देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। ऑटो सवार सभी लोग बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे।

हासिल जानकारी के मुताबिक सतना शहर में रीवा रोड पर बने फ्लाई ओवर के ऊपर कार की टक्कर लगने से ऑटो सवार पिंटू मिश्रा निवासी गुलरिया थाना जवा जिला रीवा की मौत हो गई। इस हादसे में बागेश्वर धाम दर्शन करने ऑटो से जा रहे थे राम शिरोमन मांझी, उमेश मिश्रा,सुनील तिवारी, आशीष दुबे व अनुज गुप्ता समेत 6 लोगों को चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि मृतक पिंटू मिश्रा और उसके साथी रीवा जिले के जवा से छतरपुर के समीप बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे। सभी लोग अपने गांव गुलरिया से ऑटो नंबर MP17 RA 0908 पर सवार हो कर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए थे। रात लगभग 12 बजे सतना में उनका ऑटो नए बने फ्लाई ओवर पर था कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू मिश्रा ऑटो से उछलकर फ्लाई ओवर से नीचे सर्विस लेन पर आ गिरा जबकि अन्य लोग फ्लाई ओवर पर ही इधर उधर बिखर गए। पुल पर लटक गया। देर रात फ्लाई ओवर से निकल रहे लोगो ने घायलों की मदद की और फिर घायलों ने ही ऑटो को सड़क पर लाने के बाद सर्विस लेन पर गिरे पड़े अपने साथी पिंटू मिश्रा को उठाया।

उसे सतना जिला अस्पताल ले आया गया लेकिन उसकी सांसें थम गईं। मृतक के अन्य साथियों को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here