नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 76 मिनट का लंबा और दमदार भाषण दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर युवाओं के भविष्य तक कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की।
आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी और खास बातें…
‘दिमाग वाले नक्सलियों’ पर तीखा प्रहार
पीएम मोदी ने देश को आगाह करते हुए कहा कि हथियार वाले नक्सल तो चले गए, लेकिन ‘दिमाग वाले नक्सल’ अब भी मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए ऐसे लोग तरह-तरह के काम कर रहे हैं। ये लोग हिंसा और अराजकता के नए रास्ते खोज रहे हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, इन्हें आइसोलेट करना होगा और देश की युवा पीढ़ी को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जोड़ना होगा।
युवाओं के लिए बड़े ऐलान और फ्री कोचिंग
प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की, जिससे उनके भविष्य को एक नई दिशा मिल सके…

1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स: सरकार अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग देगी।
फ्री ऑनलाइन कोचिंग: गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के होनहार युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त (फ्री) ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’
लाल किले के इतिहास में यह पहला मौका था जब वहां ‘वंदे मातरम’ गाया गया। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक रूप से तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सशस्त्र बलों द्वारा 21 तोपों की सलामी दी गई।
76 मिनट का था इस बार PM मोदी का संबोधन









