जबलपुर के लिए ये क्या कह गए CM मोहन यादव….आखिर इस शहर के विकास में कहां हो जाता हैं 19-20

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर पहुंचे। जहां गीता भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहर के विकास और अड़चनों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम ने जबलपुर में कोर्ट-कचहरी की संस्कृति और विकास कार्यों में आने वाली कानूनी बाधाओं पर चुटीले अंदाज में चिंता जताई।

सीएम मोहन यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे, तब उन्होंने डुमना नेचर पार्क और टाइगर सफारी जैसी कई शानदार कल्पनाएं की थीं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा, “पता नहीं जबलपुर में क्या हो जाता है। जबलपुर अच्छा भी है, लेकिन थोड़ा सा मन में 19-20 का भाव आता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि जबलपुर में हाईकोर्ट और कचहरियां हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति जाकर वहां खड़ा हो जाता है और विकास कार्यों में संकट खड़ा कर देता है। लेकिन “कोई बात नहीं, अच्छा समय आएगा तो अच्छे समय में अच्छे काम भी होंगे।”

मदन महल के पास बनेगा भव्य जू

तमाम अड़चनों और बाधाओं के बीच सीएम मोहन यादव ने जबलपुर के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया कि शहर के ऐतिहासिक मदन महल के पास एक बड़ा जू (चिड़ियाघर) बनाया जाएगा। सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अड़चनों के बावजूद जबलपुर को नई सौगातें मिलती रहेंगी।

news postmortem
Author: news postmortem

Leave a Comment

और पढ़ें