CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले– ‘एक देश, एक विधान’ के संकल्प को साकार कर रहा है MP

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और अनेक वीरों के बलिदान के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।
यह आजादी हमारे लिए गौरव के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण भी कराती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां हासिल करे, यही उनकी कामना है।
‘एक देश, एक विधान’ के विचार को साकार कर रहा है मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर हम ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के विचार को धरातल पर साकार कर रहे हैं। यह कानून भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा और महिलाओं को अत्याचार व अन्याय से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

18 अगस्त से मनाई जाएगी संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती
समारोह में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि समरसता के संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती का उत्सव प्रदेश में आगामी 18 अगस्त से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सुशासन को समर्पित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत
जनविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 7 अगस्त 2026 से ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मूल मंत्र: न दूरी, न देरी, ‘समाधान से उत्थान’ के भाव के साथ इसका पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा।
news postmortem
Author: news postmortem

Leave a Comment

और पढ़ें