मध्यप्रदेश। कहते हैं राजनीति में सब कुछ जायज़ है… लेकिन भई, फोटो फ्रेम में आने के लिए कैमरे के सामने ही ‘दंगल’ शुरू हो जाए, तो इसे क्या कहेंगे? मध्य प्रदेश से एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे— ‘भैया, वाह! क्या गजब का कॉम्पिटिशन है!’
दरअसल “किस्सा है उज्जैन के माधव कॉलेज का, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की सौगात दे रहे थे। मंच सजा हुआ था, सीएम साहब एक्शन में थे… लेकिन असली एक्शन तो उनके बगल वाली जगह में खड़े रहने के लिए चल रहा था!”
सुपरमैन की तरह आए, कोहनी से मारा धक्का
उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी अचानक ‘सुपरमैन’ की स्पीड में आगे आते हैं। सीएम के ठीक बगल में खड़े बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को साइड का रास्ता दिखाया जाता है— यानी सीधे पीछे धकेला जाता है! बात यहीं नहीं रुकती! हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन और बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को भी जोरदार साइड-कट मारकर भाई साहब ने अपनी जगह पक्की कर ली।
CM के इशारे करते हैं मामला हो गया शांत
“अरे भाई ज़रा सोचिए! फोटो में चेहरा ऐसा आना चाहिए कि दूर से देखने वाले को लगे कि सरकार यही चला रहे हैं। लेकिन इस चक्कर में मंच पर ही ‘तू-तू मैं-मैं’ और कहासुनी का एपिसोड लाइव टेलीकास्ट हो गया!” “लेकिन भई, हमारे सीएम डॉ. मोहन यादव भी कम खिलाड़ी नहीं हैं! सब कुछ देखकर मुस्कुराए, प्यार से हल्का सा शांत रहने का इशारा किया और पलक झपकते ही मामला ठंडा कर दिया। जनता होशियार है—कैमरे ने सब कुछ कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोग चटकारे ले रहे हैं।